पुस्तक — नीलिमा ने छुआ आसमां एक स्पेस गर्ल की कहानी।
लेखक — प्रयागी कैलाश
पृष्ठ संख्या — १४२ पृष्ठ
संस्करण — किंडल
रचना-पद्धति — काल्पनिक कथा साहित्य
नीलिमा ने छुआ आसमां – एक स्पेस गर्ल की कहानी प्रयागी कैलाश की अत्यधिक सुंदर रचना है।
लेखक ने अपनी पुस्तक में साहस, प्रेम, स्वप्न को साकार करने की कोशिश को काफी बारीकी से चित्रित किया है। यह कहानी काफी हद तक सफल रही है प्रेरणा देने में।
कहानी लेखन काफी सरल, सहज और, सुलभ शब्द में किया गया है ।
कथानक – नीलिमा ने छुआ आसमां एक छोटे से गांव की लड़की की कहानी है जो एक दिन स्पेस गर्ल बन कर आती है और वो आसमां की बुलंदी को छूती है। नीलिमा कहानी की मुख्य पात्र है और सारी कहानी उसके इर्द गिर्द बुनी गई है ।
कहानी की शुरुआत अस्पताल के उदघाटन समारोह आयोजित होने पर होती है। अस्पताल का नाम प्रोफेसर आलोक अस्पताल रखा जाता है । प्रोफेसर आलोक कौन है ?? उनका नीलिमा से क्या संबंध है??? वह स्पेस गर्ल कैसे बनती है इन सब प्रश्नों के उत्तर लिए आपको यह पुस्तक पढ़नी पड़ेगी ।
★ अत्याधिक प्रेरणादायक कहानी संग्रह है। एक बार जब आप यह कहानी पढ़ना शुरू करेंगे तो आप उसे खत्म किए बिना नहीं रखेंगे ।
★ यह कहानी शुरू से अंत तक आपको बांधे रखती
है ।
★ पुस्तक का आवरण पृष्ठ काफी सराहनीय और प्रभावशाली है ।
★ रचना विधि चिताकर्षक और मनहरण है ।
★ कुल मिलाकर यह एक मार्मिक और स्त्री प्रधान प्रेरणा देने वाली उत्कृष्ट रचना है ।
★ मेरा आकलन – 4.5/5

Comments
Post a Comment